फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चुनाव से पहले ही अमेठी में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

Wed, 21 Feb 2024 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भले ही अभी लोकसभा चुनाव का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन, अमेठी में सियासत का रण तैयार हो गया है। वर्तमान सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जहां खुलकर गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी को अमेठी से चुनाव लड़ने की चुनौती दे रही हैं। वहीं राहुल गांधी तो कुछ नहीं बोले लेकिन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने खुलकर कहा कि राहुल का अमेठी के साथ गहरा संबंध हैं। अमेठी के साथ रहे हैं, और हमेशा के लिए रहेंगे। अमेठी में सियासी बिसात बिछ चुकी है। वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा से चुनाव मैदान में उतरी स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को शिकस्त दी थी। इसके बाद से राहुल गांधी महज दो बार अमेठी आए थे। सोमवार को वह आए, किसी से मिले नहीं लेकिन, रात्रि प्रवास करके उन्होंने एक बड़ा संदेश दे दिया। यही नहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने भी राहुल के चुनाव लड़ने की बात कही। हालांकि राहुल गांधी इस पर खुलकर कुछ नहीं बोले। लेकिन इस पर केंद्रीय मंत्री भी खुलकर बोलीं। राजनीतिक बयानबाजी के बाद अब सियासी हलचल तेज हो गई है। दोनों दल अपनी-अपनी तैयारी में लग गए हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल कहते हैं कि पार्टी की इच्छा है कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ें, इसको लेकर तैयारी की जा रही है। सभी कार्यकर्ता पूरा प्रयास कर रहे हैं।
भाजपा के मीडिया प्रभारी चंद्र मौलि सिंह ने बताया कि कोई भी सामने आए कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। अमेठी की जनता भाजपा के साथ है। कार्यकर्ता पूरी तैयारी से लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें