फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिल जमा, भेज दिया 24 हजार का नोटिस

Fri, 05 Dec 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज विद्युत उपखंउ कार्यालय में लगी उपभोक्ताओं की कतार। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ऊर्जा निगम की ओर से उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए तीन चरणों में चलने वाली बिजली बिल राहत योजना के तहत बृहस्पतिवार को सभी उपखंड कार्यालय व गांव-गांव शिविर लगाए गए। मौजूद अफसरों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण किया।
विज्ञापन




जिले में इस योजना के तहत घरेलू एक व दो किलोवाट और एक किलोवाट वाणिज्य के 1,55,944 उपभोक्ता हैं। जिनका कुल 53744.39 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। शिविर में उपभोक्ताओं को तीन चरण में पूर्ण ब्याजमाफी के साथ मूलधन में छूट मिलेगी। गौरीगंज उपखंड कार्यालय में मिले उपभोक्ता उमाशंकर ने बताया कि छह मई 2003 में 10 हजार रुपये जमा किए थे। उसे बिल में नहीं चढ़ाया गया। कहा कि अब 24 हजार रुपये से अधिक का नोटिस भेज दिया गया है। कहा कि यहां पर आया हूं अभी कोई सही जानकारी नहीं मिल पाई है।


नरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पिता रामसुमेर के नाम बिजली कनेक्शन है। आठ माह से बिजली बिल नहीं आया। शिविर की जानकारी मिली तो यहां पर जमा करने आया हूं। धर्म देवी ने बताया कि पहले 150 से 200 रुपये बिजली आता था, एक ही बल्ब और पंखा चलता है। अब बिल 300 से 350 रुपये आ रहा है। गौरीशंकर ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना शिविर की जानकारी मिली है। 24,893 रुपये बिजली बिल आया था, छूट मिलने के बाद 9200 रुपये जमा करने पड़े।
विज्ञापन




एक्सईएन अभिषेक कुमार ने बताया कि शिविर के माध्यम से उपभोक्ताओं को लाभ दिलाया जा रहा है। कहा कि उपभोक्ता शिविर के साथ जन सुविधा केंद्र, विभाग के पोर्टल पर जाकर उपभोक्ता पंजीकरण कराकर लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें