फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाइक भिड़ीं, दो युवकों की मौत

Mon, 17 Nov 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सुल्तानपुर के धम्मौर के रामापुर हाजी पट्टी गांव मौजूद नरेंद्र चौहान के गमगीन परिजन। स्त्रोत : प
विज्ञापन
मुंशीगंज। टांडा-बांदा हाईवे पर मुंशीगंज के जामों-भादर चौराहे पर रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार गौरीगंज के माधवपुर गांव निवासी संदीप कुमार शुक्ल (39) और दूसरी बाइक पर सवार सुल्तानपुर के धम्मौर के रामापुर हाजी पट्टी गांव निवासी नरेंद्र चौहान (25) की मौत हो गई। वहीं मुकेश चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। युवकों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन



माधवपुर गांव निवासी अरुणा ने बताया कि उनके पति संदीप शुक्ल रविवार को बाइक से उनके साथ बेटे को मायके मुंशीगंज के तेज पांडेय का पुरवा पनियार छोड़ने आए थे। उन्हें छोड़ने के बाद वह चचेरी बहन के तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से सुल्तानपुर जा रहे थे। रास्ते में मुंशीगंज के टांडा-बांदा हाईवे पर जामों-भादर तिराहे पर पूरब दुआरा के पास सामने से आ रही बाइक से उनके पति की बाइक टकरा गई। इससे उनकी मौत हो गई।


वहीं सुल्तानपुर के धम्मौर के रामापुर हाजी पट्टी गांव निवासी लवकेश कुमार ने बताया कि उनका भाई नरेंद्र गांव के ही मुकेश चौहान के साथ आलू का बीज लाने बाइक से अमेठी जा रहा था। रास्ते में हुए हादसे में उनके भाई की मौत हो गई। मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी भेंटुआ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



मां-बेटे को बिलखते देख नम हुईं आंखें
संदीप की मौत की सूचना पर मायके से भाई संग पहुंचीं अरुणा पति का शव देखते ही बिलख-बिलख कर रोने लगीं। मां को रोता देख उनका बेटा आयुष भी फफक पड़ा। आयुष को रोता देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। साधना, कमलेश और लवलेश भाई की मौत पर रो-रोकर बेहाल हैं। घर में तिलकोत्सव की खुशी मातम में बदल गई। किसी तरह रस्म पूरी करने के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। हर कोई संदीप की मौत से गमगीन है। उधर, नरेंद्र की मौत के बाद पिता अमृतलाल चौहान बेसुध हो गए। भाई लवकेश, अरविंद और सरविंद का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें