फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाइक भिड़ीं, युवक की मौत

Sun, 26 Oct 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर शनिवार शाम मधुपुर उमरवल मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मोहनगंज के पूरे गजाधर बक्श मजरे मेढौना निवासी चांदका प्रसाद (32) की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार मोहनगंज के पूरे कोहली निवासी देवाशीष मिश्रा और उनकी पुत्रियां संध्या (10) व शालिनी (6) घायल हो गईं।
विज्ञापन



मोहनगंज के शंकरगंज निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उनके मामा का बेटा चांदका प्रसाद शाम को निहालगढ़ स्टेशन से बाइक से घर लौट रहा था। उसी समय देवाशीष मिश्रा अपनी पुत्रियों संध्या और शालिनी को साथ लेकर ससुराल भाले सुल्तान शहीद स्मारक गाजनपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे मधुपुर उमरवल मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही चांदका प्रसाद की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और सभी सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।


राहगीरों की मदद से सभी घायलों को ट्राॅमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चांदका प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। देवाशीष मिश्रा की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, जबकि संध्या और शालिनी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज तिलोई भेजा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने दोनों बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन




परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
चांदका प्रसाद की मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां बेला, पत्नी पिंकी, बेटी आराध्या (5) और बेटा हर्षित (3) का रो-रोकर बुरा हाल है। भाइयों टिंकू और अमरेश की आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं। पति की असमय मौत से पिंकी बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। ब्लॉक प्रमुख पति तिलोई कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना सहित अन्य लोग पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें