फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाइकें भिड़ीं, पीआरडी जवान की मौत

Mon, 28 Oct 2024 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। दो बाइकों की भिड़ंत में पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी भेटुआ में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



अमेठी कोतवाली क्षेत्र के भीमी पूरब निवासी शीतला प्रसाद मिश्र (50) पीआरडी जवान थे। वर्तमान में वह कमरौली थाने में तैनात थे। शनिवार देर शाम वह किसी काम से बाइक से ग्वाल चौराहे जा रहे थे। तभी रास्ते में जामो-भादर मार्ग पर भीमी गांव के पास सामने से आई बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में शीतला प्रसाद मिश्र घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगाें ने मामले की सूचना पुलिस व परिजनों को देते हुए उन्हें सीएचसी भेटुआ पहुंचाया, जहां रात में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।


एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय शीतला प्रसाद ने हेलमेट पहना था।
विज्ञापन




परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक की पत्नी कलावती और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पत्नी बेटी सीमा मिश्र (17) को निहारते हुए बस यही कह रही है कि घर का मुखिया नहीं रहा। अब बेटी का विवाह कैसे होगा। शीतला प्रसाद के पुत्र शिव कुमार, दो पुत्रियों मीना व प्रमिला शादीशुदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें