फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाइक-स्कूटी भिड़ी, युवक की मौत

Mon, 01 Jun 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों। मुसाफिरखाना नहर मार्ग पर पूरे गुरौली तिवारी गांव के पास रविवार को बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन



मुसाफिरखाना के उपाध्याय का पुरवा कस्थुनी निवासी अमित कुमार सरोज (30) अपने साथी रामभवन (25) निवासी लालूपुर ढबिया के साथ बाइक से जामों कस्बे से लौट रहे थे। नहर मार्ग पर सामने से आ रही स्कूटी से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक और स्कूटी सवार सूखी गांव निवासी अजमल घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामों पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया।



रामभवन और अजमल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अमित कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। पिता एवं बीडीसी सदस्य फूलचंद्र, मां अनिल कुमारी, भाई सुमित और अंकित, बहन ज्योति तथा पत्नी गौरी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक और स्कूटी सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे में तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें