फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाइक सवार युवकों ने बुजुर्ग से छीने 12 हजार रुपये

Thu, 29 May 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुंशीगंज क्षेत्र के मुसवापुर चौराहे पर मंगलवार को जद्दूपुर गांव के बुजुर्ग राम खेलावन यादव से बाइक सवार दो युवकों ने 12 हजार रुपये छीन लिए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन



पीड़ित रामखेलावन यादव ने बताया कि वह बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे थे, तभी मुसवापुर शारदा लिंक मार्ग के पास दो युवक बाइक से आए और खुद को उनका रिश्तेदार बताकर बातचीत करने लगे। युवकों ने उन्हें चाय-पानी के लिए रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुके और करीब 200 मीटर आगे एक दुकान पर ठहर गए। वहीं पर दोनों युवक फिर पहुंच गए और पैसों की जरूरत बताकर मदद मांगने लगे।


जैसे ही बुजुर्ग ने 500 रुपये देने के लिए जेब से पैसे निकाले, एक युवक ने झपट्टा मारकर बाकी 12 हजार रुपये छीन लिए और भाग निकले। पीड़ित का कहना है कि देर शाम उन्होंने बेटे के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में युवक बुजुर्ग के पैर छूते और परिचित की तरह बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन पैसे लेते हुए स्पष्ट रूप से नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें