फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 23 Feb 2024 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज थानाक्षेत्र से गुजरने वाले अमेठी मार्ग पर बुधवार की रात सरैया मानिकचंद्र के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल एक युवक को मृत घोषित कर दूसरे की हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जामो थाने के संभई गांव निवासी पवन कुमार (30) बुधवार की रात बाइक से गौरीगंज थाने के पूरे बान सिंह वार्ड निवासी चंदन (20) के साथ बाइक से टिकरिया से घर वापस जा रहे थे। दोनों बाइक से सरैया मानिकचंद्र के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पवन कुमार और चंदन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने पवन कुमार को मृत घोषित करते हुए चंदन की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मृतक के परिजन कृष्णलाल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया। एसएचओ अमर सिंह ने केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए वाहन चालक की तलाश हो रही है। प्रत्यक्षदर्शी रमाकांत के अनुसार दुर्घटना के समय बाइक चालक ने हेलमेट लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें