फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हाइड्रा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 29 Sep 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। मोहनगंज इलाके में मियांगंज के पास शनिवार को तेज रफ्तार हाइड्रा वाहन बाइक को टक्कर मारकर पलट गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार जख्मी हो गया। हादसे के बाद हाइड्रा चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे पीरबक्स मजरे रामपुर कोंची गांव निवासी मोहम्मद समीद (30) शनिवार को अपने दल सरैया मजरे सढ़िया गांव निवासी रिश्तेदार मोहम्मद अनस के साथ बाइक से किसी काम के सिलसिले में निकले थे। इन्हौना-तिलोई मार्ग पर मियागंज के निकट हाइड्रा वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाइड्रा भी अनियँत्रित होकर खड़्ड में पलट गया। हाइड्रा चालक मौके से भाग निकला।


मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। साथ ही बाइक सवार दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद समीद को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनस का इलाज चल रहा है। एसओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


मोहम्मद समीद के पिता मो. नसीम की सात माह पूर्व हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। शनिवार को दुर्घटना में बेटे समीद की भी मौत होने से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। उसकी बुजुर्ग मां कैसरजहां बदहवास हैं। मृतक की पत्नी तहसीन बानो, बेटे अर्श व बेटी अर्सिया, नवजात बच्चे के साथ रो-रोकर परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें