अमेठी सिटी। सड़क हादसे में घायल युवक की शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के साथ वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। गौरीगंज थाने के पूरे रामदयाल तिवारी मजरे मऊ गांव निवासी नीरज तिवारी (30) शुक्रवार को बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में गौरीगंज-जगदीशपुर मार्ग पर बासूपुर मोड के पास किसी वाहन से टक्कर हो गई।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नीरज को परिजनों ने निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में उपचार के बाद हालात में सुधार होने पर परिजन शनिवार को घर ले आए। दोपहर बाद दोबारा तबीयत खराब हुई तो परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएचओ शिवाकांत तिवारी ने बताया कि यदि तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।