अमेठी सिटी। गौरीगंज थाने से गुजरने वाले मुसाफिरखाना मार्ग पर शनिवार को आमने-सामने बाइक व साइकिल की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार जख्मी हो गया।
मुसाफिरखाना थाने के दखिनगांव कुंडा गांव निवासी श्रीराम (33) शनिवार को बाइक से गौरीगंज शहर से वापस घर जा रहे थे। वह गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर मानसिंह का पुरवा गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से साइकिल से आ रहे गौरीगंज के पूरे रामदयाल ओझा गांव निवासी हर्षित तिवारी से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए।
दोनों को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान श्रीराम की मौत हो गई। घायल हर्षित को भर्ती कर डॉक्टर उपचार में जुटे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय श्रीराम ने हेलमेट लगाया था। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि अभी परिजनों की कोई तहरीर नहीं है। यदि तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
मवेशी बचाने के चक्कर में साइकिल सवार घायल
अमेठी सिटी। संग्रामपुर थाने के भैरोपुर निवासी घनश्याम शनिवार को साइकिल से विशेषरगंज बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में तुलापुर के पास अचानक आए मवेशी को बचाने के चक्कर में सड़क पर गिर कर घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। (संवाद)