फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 13 Jun 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। दूदी का पुरवा मजरे तेदुआ गांव के पास जायस के पूरे सिक्का मौजा उडवा निवासी जुबैर (20 ) की बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



जायस के पूरे सिक्का मौजा उडवा निवासी जुबैर (20) शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह फुरसतगंज के दूदी का पुरवा मजरे तेदुआ गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में जुबैर घायल हो गए। चालक कार सहित मौके से भाग निकला।


मौजूद लोगों ने जुबैर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जुबैर की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें