फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Wed, 06 Nov 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। कोतवाली क्षेत्र में पिंडारा महाराज गांव के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के पूरे जगन्नाथ शुक्ल मजरे मानशाहपुर गांव निवासी शिवप्रसाद दूबे उर्फ मोनू (27) अपने मित्र इन्हौना थाना क्षेत्र के अंगूरी गांव निवासी व वर्तमान में ननिहाल किशनुदासपुर में रहने वाले आशीष शुक्ला (22) के साथ बाइक से मुसाफिरखाना कस्बे से लौट रहे थे। रास्ते में गौरीगंज मार्ग स्थित पिंडारा महाराज गांव स्थित केरोसिन टंकी के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।


हादसे में शिव प्रसाद व आशीष घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देकर दोनों घायलों को सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने शिव प्रसाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि आशीष को जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। शिव प्रसाद की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




बेटी गौरी के सिर से छिन गया पिता का साया
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शिव प्रसाद दूबे खेती-किसानी कर परिवार का जीवनयापन करते थे। शिव प्रसाद की मौत की सूचना पर पिता राजेंद्र प्रसाद तो बेसुध हो गए। माता आशा का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी पूर्णिमा के आंखों से बह रहे आंसू लोगों को गमजदा कर रहे थे। पूर्णिमा रोेते हुए सिर्फ एक बात कह रही थी कि मना किया था कि न जाओ, बोले अभी आते हैं। लेकिन अब तो कभी नहीं आएंगे। कौन बेटी गौरी का पालन पोषण करेगा। उसकी देखभाल कौन करेगा। अब कैसे जीवन कटेगा। बड़े भाई निजी स्कूल के शिक्षक चंद्र प्रकाश ने बताया कि भाई के खोने के बाद परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें