फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की माैत

Sat, 14 Feb 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंशीगंज/शाहगढ़। पूरे बेनी प्रसाद कनकसिंहपुर गांव निवासी शुभम यादव (20) की बाइक बृहस्पतिवार को सनहा-कोरारी लच्छन शाह मार्ग पर गांधी इंटर कॉलेज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में शुभम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पिता सियाराम के मुताबिक उनका बेटा शुभम ट्रैक्टर चलाता था। बृहस्पतिवार को वह बाइक से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। देर रात लौटते समय उसकी बाइक मुंशीगंज के सनहा-कोरारी लच्छन शाह मार्ग पर गांधी इंटर कॉलेज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन चालक मौके से वाहन सहित भाग निकला।



स्थानीय लोगों ने घायल शुभम को सीएचसी पहुंचाते हुए परिजनों को सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से वाहन और चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें