फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 06 Jul 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज–बहादुरपुर मार्ग पर शनिवार को चेतरा बुजुर्ग गांव के पास बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। हादसे में चेतरा बुजुर्ग गांव निवासी मोहम्मद ताजिम (23) की मौत हो गई जबकि इश्तियाक (26) गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस कार और बाइक को कब्जे में ले कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



मोहम्मद ताजिम अपने पड़ोसी इश्तियाक के साथ किसी काम से शनिवार को बाइक से जायस के बेरारा गांव जा रहे थे। जैसे ही दोनों इंडियन ऑयल पेट्रोलपंप के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार से बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न पहने होने के कारण दोनों बाइक सवार को गंभीर घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल तिलोई भेजा गया, जहां मोहम्मद ताजिम को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि इश्तियाक को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मोहनगंज के प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है। इस मामले में मृतक के परिजन ने तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।



मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
मोहम्मद ताजिम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। छह वर्ष पहले उनका निकाह शायरा बानो से हुआ था। उनके दो बेटियां सिद्दा बानो और जीनत बानो हैं। ताजिम के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। मां हमीदुल निशा, पत्नी और बेटियों की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। वह खेती और मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें