मुसाफिरखाना (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पूरे प्रेमशाह के पास देर शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
सुल्तानपुर जिले के बंधुआकला थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी इरशाद (40) बाइक से जगदीशपुर की तरफ जा रहे थे। बुधवार देरशाम लगभग आठ बजे के करीब क्षेत्र में पूरे प्रेमशाह के पास पहुंचे ही थे तभी उनकी बाइक को ट्रेलर ने टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक के पास मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर है। ट्रेलर के बारे में जानकारी की जा रही है। संवाद