लंभुआ (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के नरहरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पोल से मंगलवार देररात तेज रफ्तार एक बाइक सवार युवक टकरा गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के जमखुरी गांव निवासी रमेश कुमार (32) बाइक से वाराणसी गए थे। मंगलवार को वह घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे तेज रफ्तार बाइक नरहरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पोल से टकरा गई। हादसे में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। गेटमैन ने सूचना रेलवे स्टेशन को दी। पुलिस ने रमेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ लेकर गई। वहां रमेश को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी अखंड देव मिश्र ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। (संवाद)