फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला घायल

Tue, 08 Oct 2024 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। रिश्तेदारी से लौट रहे जीजा-साले की बाइक में रविवार की शाम बाराबंकी जिले में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी युवक के जीजा की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के पूरे कुशहरियन मजरे महोना पश्चिम निवासी सरजू प्रसाद (38) गांव में ही रहने वाले अपने जीजा संजय (35) के साथ बड़ी बहन के घर बाराबंकी जनपद के सुबेहा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव गया था। वहां से यह लोग रविवार देर शाम लौट रहे थे। तभी बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के कमेला गांव के पास ट्रक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए।

इनको परिजनों ने जगदीशपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक देखकर दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में संजय की मौत हो गई। जबकि सूरज प्रसाद का इलाज चल रहा है। संजय की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। गांव में गमगीन माहौल है। देर रात तक शव गांव पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


संजय की मौत के बाद पत्नी कुसुम बेसुध हो गई। आने वाले हर किसी से सिर्फ एक सवाल पूछती कि किशन के पापा को बुला दो। पुत्र किशन, कृष्णा व कमल का रो-रोकर बुरा हाल है। दो वर्षीय बेटी राधिका पिता की मौत से अनजान है। वह माता को रोते देख खुद रोने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें