फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गड्ढे में पलटी बाइक, रसोइया की मौत, भतीजा घायल

Wed, 16 Sep 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर के मटियारी कला गांव में गमगीन मृतक के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
जगदीशपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर सोमवार रात बेकाबू बाइक गड्ढे में पलट गई। हादसे में मटियारी कला गांव निवासी रसोइया रामलली (55) की मौत हो गई। साथ ही बाइक चला रहा भतीजा नवनीत घायल हो गया। मंगलवार को शव गांव पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन


रामलली कंपोजिट विद्यालय मटियारी कला में रसोइया थीं। सोमवार रात वह भतीजे नवनीत के साथ बहन के घर निमंत्रण में शामिल होकर लौट रही थीं। हलियापुर क्षेत्र के जुरई का पुरवा गांव के पास सर्विस लेन पर बाइक गड्ढे में पलट गई। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रामलली को मृत घोषित कर दिया। नवनीत की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नवनीत ने हेलमेट पहन रखा था। इससे उसके सिर में गंभीर चोट नहीं आई। इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि हादसा हलियापुर क्षेत्र में हुआ है। मामले में कार्रवाई सुल्तानपुर पुलिस करेगी।
विज्ञापन




मां की मौत से बेटियां और बेटा बेहाल
रामलली की मौत से बेटियां रूपा और सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटा प्रवेश भी मां की मौत से बेहाल है। मंगलवार को शव गांव पहुंचने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। रामलली परिवार की जिम्मेदारी संभालती थीं। विद्यालय में बच्चों के लिए भोजन बनाने के साथ उनकी देखभाल भी करती थीं। विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों ने भी उनके निधन पर शोक जताया। विद्यालय में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत रसोइया को श्रद्धांजलि दी गई। परिवार के लोगों ने बताया कि रामलली के निधन से घर की जिम्मेदारियां भी प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें