फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ड्यूटी पर जा रहे युवक की बाइक मैजिक से टकराई, मौत

Sun, 04 May 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। नगर पालिका परिषद गौरीगंज के वार्ड संख्या 24 निवासी विजय आनंद शर्मा (28) शनिवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक मैजिक से टकरा गई, जिसमें विजय की मौत हो गई।
विज्ञापन



संतोष शर्मा के मुताबिक उनका छोटा भाई विजय आनंद शर्मा (28) विकास खंड शाहगढ़ में पंचायतीराज विभाग में बतौर खंड प्रेरक तैनात था। शनिवार सुबह वह अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे। रामगंज-शाहगढ़-भूसियावां मार्ग पर बीररामपुर के पास मोड़ पर सामने से आ रही मैजिक भाई की बाइक से टकरा गई। इसके बाद चालक मैजिक संग मौके से भाग निकला।


हादसे में घायल भाई को ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलते ही ब्लॉक से एडीओ पंचायत रामदीन, एडीओ एजी अशोक खरे, एडीओ एमआई अशोक सिंह, खंड प्रेरक अजय यादव, सचिव लाल बहादुर, मनीष यादव, दुर्गेश और इंद्रजीत मौर्य जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन



विजय की मौत की खबर मिलते ही परिवार संग मोहल्ले में कोहराम मच गया। मां राजकली बार-बार यही कहकर बिलख रही थीं कि कुछ माह पहले पति का साथ छूटा था, अब बेटा भी चला गया, अब परिवार कैसे चलेगा। वहीं बड़े भाई संतोष शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है।


बिलख रही मां, कैसे चलेगा अब परिवार
विजय की मौत की खबर मिलते ही परिवार संग मोहल्ले में कोहराम मच गया। मां राजकली बार-बार यही कहकर बिलख रही थीं कि कुछ माह पहले पति का साथ छूटा था, अब बेटा भी चला गया, अब परिवार कैसे चलेगा। वहीं बड़े भाई संतोष शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें