फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तेज रफ्तार बस की चपेट में आई बाइक, तीन घायल

Sat, 19 Sep 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। पतापुर के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार निजी बस की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में बाइक सवार भिक्षु का पुरवा धौरे निवासी मेहरून निशा (50), परवेज (20) और रुबी यादव (25) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, परवेज, मेहरून निशा और रुबी बाइक से विशेषरगंज से अपने घर जा रहे थे। पतापुर चौराहे के पास अमेठी की ओर से प्रतापगढ़ जा रही तेज रफ्तार निजी बस की चपेट में बाइक आ गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


सीओ मनोज मिश्र ने बताया कि एक ही बाइक पर सवार तीनों लोग हेलमेट नहीं पहने थे। बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें