फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डीसीएम की चपेट में आई बाइक, दंपती घायल

Mon, 08 Dec 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर। प्रतापगढ़ के कोहंडौर के लोहारन का पुरवा मजरे चनौका गांव निवासी दिनेश गुप्ता (35) और उनकी पत्नी सुषमा (35) रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। पीपरपुर के घोरहा पावर हाउस के पास डीसीएम और ट्रक की टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई डीसीएम दिनेश की बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से दंपती को सीएचसी भादर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेज दिया। भाई राजेश ने बताया कि दिनेश को कमर में दर्द रहता था। रविवार सुबह वह पत्नी सुषमा के साथ अमेठी के तिवारीपुर में आयुर्वेदिक उपचार कराने जा रहे थे।


दुर्गापुर-अमेठी मार्ग पर घोरहा पावर हाउस के पास ट्रक और डीसीएम की टक्कर हुई। इसके बाद डीसीएम दिनेश की बाइक से भिड़ गई। इससे दोनों लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद दोनों वाहन चालक वहां से चले गए। सुल्तानपुर जिला अस्पताल में उपचार शुरू किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दिनेश और सुषमा की हालत को गंभीर बताते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दियरा।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया कि दुर्घटना में शामिल डीसीएम, ट्रक और बाइक को कब्जे में लिया गया है। दंपती के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें