फुरसतगंज। रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर निगोहां के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में किशुनपुर निवासी झ्दु अली (50) और मोहइया केसरिया निवासी मंशाराम (70) घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे सिर में चोट नहीं आई।