फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पुल के लिए खोदे गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की मौत

Fri, 23 Feb 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़ / अमेठी। अमेठी-सुल्तानपुर मार्ग के मुसवापुर चौराहा के पास गुलाल ड्रेन पर निर्माणाधीन पुल के लिए खोदे गए गड्ढे में बुधवार रात बाइक समेत दो युवक गिर गए। घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


अमेठी-सुल्तानपुर मार्ग स्थित थौरा एवं मुसवापुर चौराहा के पास बुढ़ऊ बाबा धाम से सटे गुलाल ड्रेन के पुल का निर्माण चल रहा है। बुधवार की रात दस बजे सुल्तानपुर थाना शिवगंज के गांव भगवानपुर मजरे शंभूगंज निवासी संदीप कुमार चौहान (30) गांव निवासी अपने साथी लव कुश (24) के साथ अमेठी रिश्तेदारी आए थे। वापसी में ड्रेन के निर्माणाधीन पुल के खोदे गए गड्ढे में बाइक सहित दोनों 20 फीट नीचे गिर गए।
घटना में मौके पर संदीप की मौत हो गई, और लव कुश को पानी में गिरने से चोटें आईं। परिजनों के मुताबिक बाइक चालक ने हेलमेट लगा रखा था। उप निरीक्षक राणा उदयभान ने बताया कि मृतक के साथी की ओर से सूचना मिली थी। मौके पर संदीप की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इनसेट

डायवर्जन बनाया गया
- गुलाल ड्रेन लंबे समय से जर्जर हो गया था। पुल का पैराफिट टूटने एवं संकरा होने से आवागमन में परेशानी होती थी। जर्जर पुल के स्थान पर नया पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान करते हुए 190.29 लाख रुपए की धनराशि जारी की गई है।
नामित कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी की ओर से निर्माण कार्य शुरू किया गया है। गुलाल ड्रेन में करीब 20 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया है। पीडब्ल्यूडी अवर अभियंता फूल सिंह ने बताया कि गुलाल ट्रेन पर पुल निर्माणाधीन है। डायवर्जन बनाया गया है। बाईपास के साथ ही 75 मीटर पहले बोर्ड लगाए गए हैं। जहां खोदा गया है, वहां मिट्टी टीलेनुमा रखकर बाधित किया गया है। बताया कि मंदिर साइड में जगह कम होने से कम और दूसरी साइड में लंबा डायवर्जन मार्ग बना है।


अनाथ हो गया मासूम
सड़क दुर्घटना में मृत संदीप का विवाह एक साल पहले प्रीति के साथ हुआ। एक साल में ही पति के मौत की सूचना पर प्रीति बेहोश है तो सोमवार को जिला अस्पताल सुल्तानपुर में जन्मा पुत्र अभी होश में नहीं आया कि अनाथ हो गया। मौत की सूचना पर पहुंचे रिश्तेदार इस बात को लेकर चर्चा करते रहे कि मासूम पिता की गोद में खेलता कि भगवान ने पिता का साया ही छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें