फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खड्ड में गिरी बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
संग्रामपुर में रोता मृतक राहुल का भाई साहुल।  - फोटो : संग्रामपुर में रोता मृतक राहुल का भाई साहुल।
विज्ञापन
संग्रामपुर। प्रतापगढ़ जिले के अंतू क्षेत्र के गौराडांड भट्टी बाजार राजापुर गांव निवासी राहुल (35) की बाइक बुधवार शाम संग्रामपुर के डेवनसा मुहीबशाह के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर परिवार के साथ सीएचसी पहुंचे पिता राजकुमार ने बताया कि राहुल अपनी बहन सुमन और बबीता के साथ विशेषरगंज मेला देखने गए थे। शाम को लौटते समय दोनों बहनों को टेंपो से घर भेज दिया और स्वयं अकेले बाइक से लौटने लगे। डेवनसा मुहीबशाह के पास उनकी बाइक अचानक असंतुलित होकर गड्ढे में जा घुसी।
दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को कानूनी प्रक्रिया पूरी कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें