फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मवेशी से टकराई बाइक, बुजुर्ग की मौत

Wed, 12 Jun 2024 03:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। बाइक से गेहूं तौल करवाने जा रहे बुजुर्ग किसान की बाइक सोमवार देर शाम को मोहनगंज थानाक्षेत्र के नजरगंज मजरे बहुवा के पास बकरी से टकरा गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक देख रेफर कर दिया। परिजन बुजुर्ग को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां मंगलवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के मत्तेपुर गांव निवासी किसान दिनेश कुमार शुक्ला (58) सोमवार की देरशाम गेहूं को ट्रैक्टर ट्राॅली में लादकर तौल कराने के लिए अपनी बाइक से जा रहे था। नजरगंज बहुवा चौराहे के पास अचानक सड़क पर आई बकरी से दिनेश कुमार की बाइक टकरा गई। दुर्घटना में दिनेश कुमार घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी परिजनाें को देते हुए उन्हें सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालात नाजुक देख ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया था। मृतक के पुत्र शुभम ने बताया कि हेलमेट पहने हुए थे। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि मौत की सूचना मिली है।
किसान की मौत से संकट में परिवार
मृतक की पत्नी शैल कुमारी पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा हाे। उसका अब कोई सहारा नहीं दिख रहा है। मृतक का बड़ा पुत्र शिवम की डेढ़ साल पहले ही दुर्घटना में मौत हो चुकी है। छोटा पुत्र शुभम तथा एक पुत्री निधि दोनों दिव्यांग है। किसान की मौत से पत्नी और दोनों बच्चों की परवरिश पर संकट खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें