फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाहन से भिड़ी बाइक युवक की सांसें थमीं

Sat, 01 Nov 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज। जायस के पूरे पासिन फतेहपुर मवईया गांव निवासी विजय कुमार (24) की बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं उनका साथी लवलेश (17) गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना टांडा-बांदा हाईवे पर अकेलवा के पास हुई, जब उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन



शिवकुमार ने बताया कि बेटा विजय अपने साथी लवलेश के साथ किसी काम से रायबरेली गया था। रात में दोनों बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक अज्ञात वाहन से सामने से उनकी बाइक टकरा गई। इसके बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने विजय को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल लवलेश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया।



विजय की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी प्रीति बेसुध हो गई। पिता शिवकुमार फफक-फफक कर रोने लगे। भाई अजय गमगीन हैं, जबकि मां लगातार बेटे को पुकार रही हैं। गांव में मातम छाया हुआ है और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। थाना प्रभारी श्रीराम पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें