फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पेड़ से टकराई बाइक, पेट्रोलपंप कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। पारा-मुसाफिरखाना मार्ग पर जाखा मोड़ के पास मंगलवार शाम पेड़ से बाइक टकरा जाने से पेट्रोलपंप कर्मी की मौत हो गई। बुधवार सुबह सड़क किनारे खेत में शव पड़ा देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बल्दीराय के अशरफपुर गांव निवासी अजीत यादव (22) जामों के रामशाहपुर स्थित पेट्रोलपंप पर काम करते थे। मंगलवार शाम करीब छह बजे वह ड्यूटी करके बाइक से घर लौट रहे थे। जाखा मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित पेड़ से टकरा गई। इससे अजीत का सिर फट गया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बुधवार सुबह खेत की ओर जा रहे लोगों ने शव देखा, जिसके बाद मुसाफिरखाना पुलिस को सूचना दी गई। मौत से पहले अजीत को उल्टी भी हुई थी। उन्होंने हेलमेट पहना था या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। कोतवाल विवेक कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत सड़क हादसे में हुई है। घटना की जांच की जा रही है।
बेटे की मौत से मां बेहाल
अजीत की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां कमलेश का रो-रोकर बुरा हाल था। बड़े भाई इंद्रजीत सपरिवार लखनऊ में रहते हैं, जबकि मझले भाई छोटू तीन दिन पहले ही सूरत गए थे। तीन भाइयों में अजीत सबसे छोटे थे और उनकी शादी नहीं हुई थी। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें