फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: होटल कर्मचारी से बाइक व मोबाइल लूटा

Mon, 20 Jul 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गोड़खरा निवासी होटल कर्मचारी रज्जन मिश्र (28) से शनिवार रात मोहनगंज के तिलोई-सेमरौता मार्ग पर गौरा गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



रज्जन के पिता जगत नारायण मिश्र के मुताबिक उनका बेटा तिलोई बस स्टैंड के पास वीरेंद्र हलवाई के होटल में काम करता है। शनिवार रात रोज की तरह काम समाप्त कर वह करीब पौने 10 बजे बाइक से घर लौट रहा था। गौरा गांव के पास तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और तमंचा दिखाकर बाइक और मोबाइल छीन लिया।


विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी। घटना के बाद घायल रज्जन राहगीरों से मदद मांगता रहा। कुछ देर बाद पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। रात में ही संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें