फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में गठबंधन के साथ लड़ा जाएगा चुनाव : सांसद

Thu, 09 Oct 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बिहार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी गठबंधन के साथ मजबूती से चुनाव लड़ेगी। पार्टी आरजेडी सहित अन्य सहयोगी दलों के साथ चुनाव लड़ेंगी। वहां हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं। यह बात बुधवार को मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में वेंटिलेटर व सीसीयू यूनिट का लोकार्पण करने पहुंचे कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहीं।
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद ने मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में सांसद निधि से मरीजों के लिए उपलब्ध कराए आधुनिक वेंटिलेटर व कार्डियक केयर यूनिट के साथ हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों का हालचाल भी जाना। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने अमेठी को सिर्फ सड़कों और इमारतों से नहीं, बल्कि सेवा और स्नेह से संवारा है। यह सीसीयू यूनिट लोगों को समय पर इलाज और जीवन रक्षक सुविधा प्रदान करेगी।
इसके पूर्व सांसद ने तिलोई के बेहटा मुर्तजा स्थित नवनिर्मित अशोक स्तंभ का लोकार्पण किया। कहा कि यह स्तंभ भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और अशोक सम्राट के शांति, एकता और धर्म के संदेश का प्रतीक है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, डॉ. नवोदित सैनी, प्रवक्ता अनिल सिंह, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें