फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भीम आर्मी के नेताओं को किया हाउस अरेस्ट

Tue, 11 Mar 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संविधान में संशोधन के विरोध में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धरना-प्रदर्शन आयोजित था, जिसमें जिले से भीम आर्मी के पदाधिकारियों को शामिल होने जाना था। जानकारी के बाद सोमवार सुबह प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे भीम आर्मी के नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। उनके घरों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन





लखनऊ में संविधान संशोधन के विरोध में भीम आर्मी की ओर से धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया था, जिसमें सोमवार को कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। कार्यकर्ताओं के लखनऊ पहुंचने से पूर्व पुलिस सक्रिय हो गई है। जामों पुलिस ने भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष आजाद अरुण आंबेडकर, अयोध्या मंडल के अध्यक्ष अरुण शास्त्री समेत कई पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस इनके घरों के बाहर तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें