फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 274 रन से जीती भार्गव अकादमी टीम

Tue, 20 Oct 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 मुसाफिरखाना स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। स्रोत: स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नैन्सी अग्रहरि की नाबाद 163 रन की शानदार पारी और तीन विकेट की बदौलत भार्गव क्रिकेट अकादमी ने चिंतामणि फाउंडेशन क्लब जूनियर टीम को 274 रन से हरा दिया। नैन्सी को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन



पहले बल्लेबाजी करते हुए भार्गव क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 360 रन बनाए। नैन्सी ने 143 गेंदों पर 13 चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 163 रन बनाए। दिव्यांश ने 51 गेंदों पर 43 रन, आशुतोष दुबे ने 29 गेंदों पर 28 रन और अविद ने 23 गेंदों पर 19 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिंतामणि फाउंडेशन क्लब जूनियर की टीम भार्गव अकादमी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 30.2 ओवर में 86 रन पर ऑलआउट हो गई। भार्गव अकादमी की ओर से आशुतोष दुबे ने 3.2 ओवर में आठ रन देकर चार विकेट लिए। नैन्सी ने छह ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए। अविद ने दो, जबकि क्रिश जसवाल और श्लोक ने एक-एक विकेट हासिल किया। नैन्सी के प्रदर्शन में नियमित अभ्यास और अनुशासन की अहम भूमिका रही। उनके कोच अंशु तिवारी और प्रतीक तिवारी के मार्गदर्शन ने भी उनकी प्रतिभा निखारने में योगदान दिया। अकादमी की इस जीत से खिलाड़ियों में उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें