फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भारत जोड़ो न्याय यात्रा 19 को अमेठी पहुंचेगी

Wed, 07 Feb 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 19 फरवरी को अमेठी पहुंच रही है। मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने रूट के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेंगे। अमेठी कस्बे के साथ गौरीगंज, गांधीनगर, जायस, फुरसतगंज का भ्रमण करते हुए रात्रि विश्राम करने के बाद यात्रा अगले दिन रायबरेली को प्रस्थान करेगी।
मंगलवार को केंद्रीय कार्यालय पर न्याय यात्रा के कोआर्डिनेटर सुशांत मिश्र, पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी, अनिल यादव, अरविन्द कुलवाल ने प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्र, विवेकानंद पाठक आदि के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें