फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पिकअप की चपेट में आकर भाकियू कार्यकर्ता की मौत

Mon, 23 Jun 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग पर रविवार दोपहर इन्हौना कस्बे के पास तेज रफ्तार पिकअप ने हाईवे किनारे खड़े चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ता मियां का पुरवा निवासी वसीउल्ला (28) की मौत हो गई, जबकि महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शमीमा बानो (40), जीशान (30) और फैसल (18) घायल हो गए। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



चारों लोग किसी काम से कस्बा आए थे और सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान सुल्तानपुर की दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को जगदीशपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया। वसीउल्ला की हालत गंभीर देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन हैदरगढ़ के पास रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।


हादसे के बाद लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे वाहन चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी रुकसाना की तहरीर पर केस दर्ज कर पिकअप और चालक को हिरासत में लिया गया है। भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव श्रवण पाल ने बताया कि वसीउल्ला संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनकी मौत से संगठन में शोक की लहर है।
विज्ञापन





परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
वसीउल्ला की मौत की खबर जैसे ही मियां का पुरवा पहुंची, पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। पत्नी रुकसाना बेसुध हो गईं। बेटे दानिश, फरहान और आरिश की करुण चीखों से हर आंख नम हो गई। वसीउल्ला परिवार के इकलौता सहारा था और छोटे स्तर पर कारोबार कर गुजारा करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें