अमेठी सिटी। बेसिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में ओवर ऑल प्रदर्शन के आधार पर भादर विकासखंड विजेता तो जगदीशपुर उपविजेता बना। वहीं भेंटुआ तीसरे स्थान पर रहा। विजेता खिलाड़ियों व टीमों को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाणपत्र दिए गए।
अमेठी के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में शु्क्रवार को दूसरे दिन सुबह 10 बजे से बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि के रूप में डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे। जूनियर बालक योग प्रतियोगिता में बहादुरपुर प्रथम, जगदीशपुर द्वितीय, मुसाफिरखाना तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर बालक गोला फेंक में तिलोई के आदर्श प्रथम, भेटुआ के वेदऋषि द्वितीय, भादर के आजाद तृतीय स्थान पर रहे।
प्राथमिक स्तर पर आयोजित बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में जगदीशपुर विजेता व भेंटुआ उपविजेता रहा। जूनियर बालक खो-खो में जगदीशपुर प्रथम, भेंटुआ द्वितीय स्थान पर रहा। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग कबड्डी में भादर विजेता, जगदीशपुर उपविजेता व प्राथमिक स्तर बालक खो-खो में बहादुर पुर विजेता, जामो उपविजेता रहा। जूनियर बालकों की बैडमिंटन में जगदीशपुर विजेता तो गौरीगंज उपविजेता बना।
संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी हरिओम तिवारी, जिला व्यायाम प्रभारी शिक्षक संदीप कुमार सिंह, विवेक शुक्ल, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अब्दुल रशीद, मानवेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, प्रमोद तिवारी, बालेंदु, राकेश, वैष्णवी नंदन, अजय मौर्या, पंकज शुक्ला, अश्विनी द्विवेदी, अजय सिंह, शैलजा, सुनीता जायसवाल, अमिता, गरिमा, सुधा आदि उपस्थित रहे।