फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चेन पुलिंग से छह मिनट रुकी बेगमपुरा एक्सप्रेस

Thu, 17 Sep 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
निहालगढ़। अढ़नपुर और निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच बृहस्पतिवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस में चेन पुलिंग होने से ट्रेन करीब छह मिनट खड़ी रही। अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आरपीएफ ने चेन पुलिंग करने के आरोप में चंदौली जिले के एक युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


बेगमपुरा एक्सप्रेस शाम 16:12 बजे निहालगढ़ स्टेशन पहुंची। निर्धारित दो मिनट के ठहराव के बाद 16:14 बजे ट्रेन रवाना हुई। इससे पहले अढ़नपुर और निहालगढ़ के बीच चेन पुलिंग के कारण ट्रेन को छह मिनट रोकना पड़ा।

इससे ट्रेन निर्धारित समय से छह मिनट विलंब से निहालगढ़ स्टेशन पहुंची। रोड नंबर चार निवासी और पोल्ट्री इकाई कर्मचारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि वह वाराणसी से आ रहे हैं। ट्रेन के अचानक रुकने से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन



आरपीएफ पोस्ट निहालगढ़ के सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र मिश्र ने बताया कि स्टेशन मास्टर से मिले मेमो के आधार पर तलाश की गई। इस दौरान चंदौली जिले के बलुआ क्षेत्र के भलेहटा निवासी अंशू राय (18) को पकड़ा गया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। उसे वाराणसी जेल भेजने की वैधानिक प्रक्रिया चल रही है।

स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ बत्ती लाल मीना ने बताया कि बिना उचित कारण आपातकालीन चेन खींचना दंडनीय है। इससे ट्रेन का परिचालन प्रभावित होता है और यात्रियों को परेशानी होती है। रेलवे और आरपीएफ ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें