अमेठी सिटी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिले में 31 मई को प्रस्तावित है। दो पालियों में होने जा रही इस परीक्षा में 2008 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए पांच केंद्रों पर जरूरी इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं। साथ ही परिवहन विभाग से लेकर अन्य विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोनारीकला, रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी और इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज गौरीगंज शामिल हैं।
इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से लेकर कंट्रोल रूम की तैयारी हो गई है। सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैहै। सभी केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 31 मई को होगी। (संवाद)