अमेठी। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की बैक पेपर की परीक्षा दस जुलाई को होगी।
इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज गौरीगंज के बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. लालता प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम जारी किया है। बैक पेपर प्रथम वर्ष की परीक्षा दो पालियों की होगी। सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक व दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। जबकि बीएड द्वितीय वर्ष की बैक पेपर परीक्षा सिर्फ दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक एक ही पाली में कराई जाएगी। (संवाद)