फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थानीय थाना क्षेत्र के ऐंधी गांव में संचालित टोल प्लाजा पर सोमवार सुबह शुल्क (टोल) को लेकर जमकर बवाल हुआ। विवाद के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। डंडे से हुई पिटाई की घटना में छह कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने प्रबंधक की तहरीर पर 35-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ऐंधी गांव के समीप संचालित टोल प्लाजा पर सोमवार सुबह करीब 7:45 बजे शुल्क को लेकर एक कार सवार से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कार सवार ने अपने गांव में इसकी सूचना दे दी। सूचना पर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
एक साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के हमला बोल देने से टोल पर भगदड़ मच गई। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना गौरीगंज पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बवाल करने वाले वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने टोल प्लाजा प्रबंधक संजय शुक्ल की तहरीर पर 35 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

प्रबंधक की ओर से दी गई तहरीर में टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारी आकाश दुबे, नंदन यादव, नारायण, विनय तिवारी, अनीष व विजय यादव के घायल होने की बात कही गई है। पुलिस ने इनमें से आकाश, नंदन, नारायण व विनय तिवारी का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
अधिक शुल्क लेने को लेकर हुआ विवाद
थाना क्षेत्र के बाबूगंज (समीप बनी रेलवे स्टेशन) निवासी शब्बीर अहमद की मानें तो वह सुबह करीब 7:45 बजे अपनी कार संख्या यूपी 53 एके 6603 से जायस जा रहे थे। टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारी नियत से ज्यादा शुल्क की मांग कर रहे थे। इसका विरोध करने पर वहां मौजूद टोल कर्मी संजय शुक्ल, नंदन यादव, विनय तिवारी, नारायण व आकाश दुबे ने गाली देते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी।
इस दौरान इन लोगों ने जेब में रखे दो लाख रुपये व गले से सोने की चेन भी छीन लिया। इसकी सूचना जब गांव वालों को हुई तो वे मौके पर पहुंचे और प्रार्थी की जान बचाई। शब्बीर की मानें तो उन्होंने थाने में अपनी तहरीर दी है।
होगी गिरफ्तारी : एसएचओ
एसएचओ परशुराम ओझा ने कहा कि अज्ञात लोगों के नाम केस दर्ज किया गया है। कार स्वामी की पहचान कर ली गई है। जल्द ही घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने शब्बीर की ओर से तहरीर दिए जाने की बात से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें