फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दहेज के लिए पीटकर घर से निकाला, तलाक का एसएमएस भेजा

Thu, 21 Nov 2024 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। थाना क्षेत्र इन्हौना के भीखीपुर गांव निवासी विवाहिता को ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में पति ने एसएमएस से तलाक देकर दूसरी शादी की तैयारी कर ली। मामले में पीड़िता ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


भीखीपुर गांव निवासी रुबा बानो का विवाह 2022 में गांव के ही फैजान अली संग हुआ था। रुबा बानो का आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति सहित अन्य ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपये व सोने की चेन की मांग करते हुए उसे परेशान करने लगे।

लगातार प्रताड़ना के बाद उसके मायके वालों ने 50 हजार रुपये दिए फिर भी ससुरालीजनों की मांग कम नहीं हुई। 8 सितंबर को उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। मायके वालों ने कई बार सुलह-समझौत की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन


इसी बीच पति ने मोबाइल फोन से मैसेज भेज उसे तलाक दे दिया। आरोप है कि पति अब 21 नवंबर को दूसरा विवाह करने जा रहा है। एसएचओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि रुबा बानो की तहरीर पर पति फैजान अली, ससुर सहबान अली, सास, ननद व देवर गुफरान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें