फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू : सीएसएसआईईपी व सैटेलाइट कैंपस में भी पीएचडी

Thu, 10 Aug 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय अपने अमेठी सैटेलाइट कैंपस और 27 वें विभाग के रूप में शामिल सामाजिक बहिष्करण और समावेशी नीति अध्ययन सेंटर (सीएसएसआईईपी) में भी इस बार पीएचडी कोर्स शुरू करने जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक ने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है। सैटेलाइट कैंपस में करीब 06 और सीएसएसआईईपी में करीब 08 सीटों पर दाखिले लिए जाएंगे।
विज्ञापन

बीबीएयू में इससे पहले 26 विभागों में पीएचडी के कोर्स संचालित थे। इस बार अमेठी सैटेलाइट कैंपस व सीएसएसआईईपी के साथ कुल 28 विभागों में 400 से अधिक सीटों पर दाखिले लेने की तैयारी है। विवि में 10 से अधिक ऐसे विभाग है, जहां 20 से अधिक पीएचडी सीटों पर प्रवेश परीक्षा होगी। इनमें लाइब्रेरी साइंस में सर्वाधिक 30 से अधिक सीटें हैं, जबकि समाज शास्त्र विभाग में 25 से अधिक सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।

पहली बार एनटीए के जरिए पीएचडी की दाखिला परीक्षा
बीबीएयू में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा पहली बार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के जरिये कराई जाएगी। एजेंसी की ओर से जारी पीएचडी अधिसूचना में डीयू, जेएनयू, बीएचयू के साथ बीबीएयू भी शामिल है। यह पहला अवसर है जब सभी चार विश्वविद्यालयों में एक साथ कामन एंट्रेंस टेस्ट के तहत दाखिले हो रहे हैं। एनटीए की अधिसूचना के मुताबिक पीएचडी में दाखिले के लिए अभ्यर्थी 08 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अंग्रेजी भाषा में होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को तीन घंटे का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


इन विभागों में सबसे ज्यादा सीटें
बीबीएयू में लाइब्रेरी साइंस में 30 से ज्यादा, समाजशास्त्र में 25 से ज्यादा, मानवाधिकार में 22 से अधिक, मैनेजमेंट में 25 से अधिक, माइक्रोबायोलाॅजी में 20 से ज्यादा, एनवार्यनमेंटल साइंस में 20 से अधिक, कंप्यूटर साइंस 20 से अधिक, राजनीतिशास्त्र में 21 से अधिक, गणित में 20 से ज्यादा और हिंदी में 10 से अधिक सीटें हैं। (संवाद)
जल्द आएगा नोटिफिकेशन
बीबीएयू इस बार अमेठी सैटेलाइट कैंपस व 27 वें विभाग के रूप में शामिल सामाजिक बहिष्करण और समावेशी नीति अध्ययन सेंटर (सीएसएसआईईपी) में भी पीएचडी कोर्स शुरू कर रहा है। इसका नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। विवि में पीएचडी की दाखिला परीक्षा इस बार एनटीए कराएगी।
विज्ञापन

- डॉ. विक्रम यादव, परीक्षा नियंत्रक, बीबीएयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें