फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 12 Jul 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला बार एसोसिएशन की साधारण सभा शुक्रवार को मुख्यालय गौरीगंज स्थित अधिवक्ता भवन में हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय संचालन और राजस्व अभिलेखों की सुलभता न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन



पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने बताया कि 17 सितंबर 2023 को प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने तहसील परिसर का निरीक्षण कर अस्थायी रूप से पांच दीवानी न्यायालय चलाने की सहमति दी थी, परंतु आज तक राजस्व परिषद से अनुमति प्राप्त नहीं हो सकी है। वरिष्ठ अधिवक्ता राजकरण त्रिपाठी ने कहा कि जनपद गठन को 15 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक वादकारियों को राजस्व अभिलेखों की नकल आसानी से नहीं मिल पा रही है, जिससे न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।


बैठक के बाद अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल नवनिर्मित कलेक्ट्रेट भवन पहुंचा और जिलाधिकारी संजय कुमार चौहान को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। बार अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद शुक्ल ने कहा कि शीघ्र ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए आंदोलन शुरू करेंगे। अधिवक्ताओं ने प्रशासनिक उदासीनता को लेकर रोष प्रकट किया। इस मौके पर अधिवक्ता कुलदीप त्रिपाठी, पवन तिवारी, विरेश मिश्रा, अजीत सिंह, अश्विनी शुक्ल, धर्मेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें