फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Fri, 29 Dec 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय तहसील परिसर स्थित बार सभागार में बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बृहस्पतिवार को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन दयाशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में अमेठी बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें चुनाव जीत कर आए अध्यक्ष शिव मूर्ति तिवारी, सचिव उपेंद्र कुमार शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद कुद्दूश, त्रियुगी नारायण मिश्र, कोषाध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

निर्विरोध निर्वाचित उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र, धर्मेंद्र नाथ शुक्ल, जूनियर उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्त, संयुक्त सचिव अजय कुमार तिवारी, चंद्र मोहन मिश्र, हरिपाल सिंह और सीनियर सदस्य अशोक शंकर गुप्त, गिरजा शंकर शुक्ल, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव तथा जूनियर सदस्य अफसर हुसैन व कमला प्रसाद पांडेय को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और पूर्व सचिव सीबी तिवारी समेत अन्य अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित कमेटी को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें