फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रतिबंधित मृत मवेशियों के अवशेष बरामद

Tue, 06 Jun 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के गांव राजापुर हलीम के ऊसर में सोमवार को दो प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके से 45 किलोग्राम मांस भी बरामद हुआ। घटना को अंजाम देने के आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव राजापुर हलीम के ऊसर में सरपत की आड़ में कुछ प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परीक्षण के लिए पशु चिकित्सालय, इन्हौना के पशु चिकित्साधिकारी राज नारायण को मौके पर बुलाया। थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों को चिन्हित कर जल्दी पकड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें