फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें काम

Sat, 21 Oct 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। आप अपने बैंक संबंधी जरूरी काम शनिवार को ही निपटा लें। नवमी और विजय दशमी त्योहार होने से 22 से 24 तक बैंक बंद रहेगा। हालांकि, बैंक प्रबंधन ने एटीएम (एनी टाइम मनी) को लेकर प्रबंध किए हैं। यदि कहीं नेटवर्क या एटीएम में कैश नहीं मिला तो पर्व पर धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


बैंकों में 22 अक्तूबर को रविवार, 23 अक्तूबर का नवमी व 24 अक्तूबर को विजयदशमी की छुट्टी है। इस कारण बैंक से संबंधित कोई काम हो, उसे शनिवार को ही निपटा लें। तीन दिन ग्राहकों को ऑनलाइन सिस्टम व एटीएम पर आश्रित होना पड़ेगा।
शुक्रवार को लीड बैंक मैनेजर गणेश शंकर यादव ने बताया कि सभी शाखा प्रबंधकों को अवकाश में एटीएम क्रियाशील रखने के साथ कैश की कमी नहीं होने देने के निर्देश दिए गए हैं। एटीएम में कैश लोड करने के लिए नामित एजेंसी को बताया गया है कि किसी भी दशा में एटीएम में कैश समाप्त न हो।
विज्ञापन

सभी एटीएम में पर्याप्त रुपये रखवाया जाएगा। छुट्टी के दौरान एटीएम में रुपया उपलब्ध रहेगा। कोशिश रहेगी कि सभी एटीएम काम करते रहें। ग्राहकों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
शहरी क्षेत्र में स्थित बैंक-37
ग्रामीण क्षेत्र में स्थित बैंक- 157
एटीएम शहरी- 26
एटीएम ग्रामीण- 48
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें