फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बैंक कर्मियों की हड़ताल से ग्राहक हुए परेशान

Wed, 21 Jun 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। बड़ौदा ग्रामीण बैंक के कर्मियों ने मांगों को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में धरना दिया। इससे बैंक की 58 शाखाओं में कामकाज ठप रहा। हड़ताल के कारण बैंक ग्राहक भी परेशान रहे। भुगतान आदि नहीं से ग्राहकों को लौटना पड़ा। मंगलवार को ऑल इंडिया रुरल बैंक इंप्लाइज यूनियन एवं आफिसर एसोसिएशन के कर्मचारी धरने पर बैठे रहे। अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि तीन वित्तीय वर्षों से प्रवर्तक बैंक सीधी भर्ती से किसी कर्मचारी की तैनाती नहीं कर रहा है। तीन साल पहले बैंक में 8500 कर्मचारियों का स्टाफ था। सेवानिवृत्त होने के बाद 7600 रह गया है।
विज्ञापन

धरने में महामंत्री ऑफिसर एसोसिएशन निलेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष अशोक, राहुल सिंह, अरविंद कुमार, अंकित जायसवाल, अमित राय, अंकिता सिंहा, मेराज खान, पंकज कुमार, मो. गुलाम रब्बानी, राजकरन व रिकी कुमार समेत तमाम कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें