फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भारी वाहनों के अयोध्या जाने पर 23 तक लगी पाबंदी

Sat, 20 Jan 2024 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या से सटे आठ प्वाइंटों पर शुक्रवार की शाम चार बजे से जिला प्रशासन ने भारी वाहनों के अयोध्या जाने पर रोक लगा दी है। यह रोक 23 जनवरी तक लागू रहेगी। इन वाहनों का रूट डायवर्ट करते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जा रहा है। 21 जनवरी से अयोध्या की सीमा से होकर जाने वाले सभी वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी। इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह ने बताया कि मुसाफिरखाना, जगदीशपुर व बाजार शुकुल से अयोध्या को जाने का सीधा रास्ता है। ऐसे में इसौली पुल, थौरी बार्डर, वारिशगंज, जगदीशपुर गुलाबगंज चौराहा, उतेलवा, रीछघाट, उरेरमऊ, सत्थिन में पुलिस की पिकेट लगाई गई है।
यहां पर बैरियर लगाकर शुक्रवार की शाम चार बजे से अयोध्या को जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। आवश्यक सेवाओं वाले वाहन ही जा सकेंगे। छोटी वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के बाद उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है। 21 जनवरी से अयोध्या जाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। हालांकि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के यातायात पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। शुक्रवार की शाम एसपी डॉ. इलामारन जी ने थौरी बाॅर्डर पर पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। साथ ही पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन



इन मार्गों पर 21 से नहीं जा सकेंगे कोई भी वाहन
- जगदीशपुर के हलियापुर रोड पर आमघाट पुल, बाजार शुकुल के रीछघाट पुल, उरेर मऊ- कामाख्या मार्ग, सत्थिन घाट देव गांव मार्ग, बाजार शुकुल के सुबेहा बाजार शुकुल-हैदरगढ़ वाया सुबेहा बाजार शुकुल मार्ग, मुसाफिरखाना के इसौली घाट पुल-पारा बल्दीराय रोड से अयोध्या जाने पर 21 जनवरी से यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। इन मार्गों पर शुक्रवार की शाम से भारी वाहनों के प्रवेश को भी रोक दिया गया है।




यहां रहेगा रूट डायवर्जन
- 21 जनवरी से थाना भाले सुल्तान में नामदार अंडरपास से, वारिसगंज-जामो व थौरी बार्डर की तरफ से आने वाले वाहन, मुसाफिरखाना के इसौली तिराहा, जगदीशपुर के रामगंज चौराहा, तेतारपुर तिराहा से जायस की तरफ, गौरीगंज-जामो से आने वाले व लालीपुर अंडर बाईपास के पास, कमरौली के उतेलवा रायबरेली व लखनऊ से आने वाले वाहनों, मंगरौरा मोड़ अंडर पास से, अपना ढाबा के पास से होकर आने वाले वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर पर डायवर्ट किया जाएगा।
इन्हौना चौराहे से वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ सुल्तानपुर पर डायवर्ट किया जाएगा। शिवरतनगंज में रायबरेली बार्डर व मोहनगंज में ओनडीह-रायबरेली बार्डर के यातायात को इन्हौना चौराहे, फुरसतगंज-रायबरेली बार्डर, जायस बोझीभुलामऊ बार्डर व मुंशीगंज के परितोश-धम्मौर मार्ग के यातायात को राष्ट्रीय राजमार्ग रायबरेली-सुल्तानपुर पर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें