फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मौसम खराब, नहीं उड़ सका राहुल गांधी का विमान, सड़क मार्ग से गए

Wed, 21 Aug 2024 04:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
एकेडमी के हवाईपट्टी पर खड़ा विमान।
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। मौसम की खराबी के कारण मंगलवार की दोपहर बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का विमान अमेठी के फुरसतंगज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से उड़ान नहीं भर सका। जिसके चलते उन्हें सड़क मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष मंगलवार की दोपहर विशेष विमान से आए थे। वह रायबरेली के नसीराबाद इलाके में हुई अर्जुन पासी की हत्या के बाद उनके परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ अमेठी सांसद सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी थे।
नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी का विशेष विमान अमेठी के फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी परिसर में उतरा। अकादमी परिसर में पहले से मौजूद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा, बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, मोना तिवारी, अमेठी जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल सहित अन्य नेता व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी अन्य नेताओं के साथ गाड़ियों के काफिले में रायबरेली के नसीराबाद क्षेत्र के पिछवरिया गांव पहुंचे थे। वहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी।
विज्ञापन

इसके बाद पुन: सड़क मार्ग से फुरसतगंज स्थित अकादमी परिसर पहुंचे। यहां से उन्हें अपने विशेष विमान के जरिए गंतव्य के लिए जाना था, लेकिन बारिश व मौसम खराब होने से उड़ान में तकनीकी दिक्कतें हुईं। इसके चलते उन्हें सड़क मार्ग से जाना पड़ा।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के जिम्मेदार अफसर कृषणेंदु गुप्ता ने बताया कि विमान की उड़ान पायलेट तय करता है। विमान के उड़ान न भरने के मौसम सहित कई कारण होते हैं। विमान की उड़ान नहीं हो पाई। इसलिए वह सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी अनूप कुमार सिंह का कहना है कि किसी तकनीकी खराबी के कारण विमान उड़ान नहीं भर पाया। जिसकी वजह से वह सड़क मार्ग से गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें