फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने भिड़ीं बाइक, बीटेक छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भादर/अमेठी। पीपरपुर क्षेत्र के अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह दो तेज रफ्तार दो बाइक आपस में भिड़ गईं। दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार एक छात्र व दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंचे पीआरबी कर्मियों ने घायलों को सीएचसी भादर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अमेठी क्षेत्र के मोतीराम का पुरवा मजरे भरेथा निवासी सालिकराम का पुत्र महेंद्र पाल (21) शुक्रवार सुबह बीटेक प्रथम वर्ष की परीक्षा देने बाइक से सुल्तानपुर जा रहा था।
महेंद्र अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर पीपरपुर क्षेत्र के फुटही गांव के समीप पहुंचा ही था कि उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि छात्र के साथ ही दूसरी बाइक पर बैठे दो युवक दूर जाकर गिरे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पीआरबी कर्मियों ने सभी को सीएचसी भादर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने महेंद्र पाल को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार जिला प्रतापगढ़ के थाना कोहड़ौर के गांव धरौली निवासी रंजीत व पीयूष कांत मिश्र को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें