फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पेपर लीक के विरोध में सड़क पर उतरी आजाद समाज पार्टी

Sun, 26 Jul 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
. जिला मुख्यालय गौरीगंज के कलेक्ट्रेट मार्ग पर प्रदर्शन करते आजाद समाज पार्टी के पदा​धिकारी व क
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए पेपर लीक की घटनाओं को देशद्रोह की श्रेणी में शामिल करने की मांग की गई।
विज्ञापन



पदाधिकारियों ने मुसाफिरखाना स्थित राजगढ़ के अशोक स्तंभ से पैदल मार्च शुरू किया। जुलूस करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय कर कलेक्ट्रेट पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार कोरी ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक से लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

अरुण कुमार शास्त्री ने बताया कि गरीब परिवार बच्चों की पढ़ाई पर वर्षों की मेहनत खर्च करते हैं पर गड़बड़ियों से उम्मीदों को झटका लगता है। सुनील राज ने दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित बनाने की मांग की। अरुण आंबेडकर ने नीट-यूजी 2026 के पेपर लीक का उल्लेख किया। ज्ञापन में रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें